Atal Pension Yojana:आज भी हमारे देश से गरीबी पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है | आज भी ऐसे लोग है जो बहुत ही ज्यादा मेहनत करके अपने पेट भरते है। गरीब मजदुर लोग अपने घर की आर्थिक इस्तिथि संभालने के लिए दुसरो के घर काम कर अपना और अपने परिवार के खर्चा चलते है| चुकी इन लोगो के पास कोई मुख्य इनकम सोर्स नहीं होता है जिससे वो अपने भविष्य के लिए पैसे जमा कर सकें।
परन्तु अब ऐसा बिलकुल भी नहीं होगा, क्योकि केंद्र सरकार ने एक ऐसा योजना लांच किया है जिससे भारत में जितने भी असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले गरीब मजदुर है उन्हें 60 वर्ष के बाद सरकार की तरफ 1000 से 3000 पेंशन हर महीने आजीवन काल के रूप में दिए जायेंगे। Atal Pension Yojana के लांच हो जाने से भारत में रहने वाले गरीब लोगों में ख़ुशी की लहर है|
उम्मीद जताई जा रही है इससे देश के गरीब लोगों में काफी ज्यादा सहायता मिलेगा, और ऐसे लोग जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण अपने भविष्य के लिए कोई भी पूंजी बचा नहीं पा रहे थी वो अब इस योजना के माध्यम से बहुत ही छोटी बचत से बहुत अच्छा सेविंग कर सकते हैं |
- अटल पेंशन योजना क्या है?
- अटल पेंशन योजना के लाभ
- (APY) अटल पेंशन योजना के उद्देश्य
- अटल पेंशन योजना योग्यता | Eligibility of Atal Pension Scheme
- Atal Pension Scheme Calculator
- अटल पेंशन योजना योग्यता | Atal Pension Yojana Eligibility
- आवेदन कैसे करें | अटल पेंशन योजना
- योजना के मुख्य तथ्य
- अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल
- अटल पेंशन योजना के लाभ लेने के लिए आयु कितनी होनी चाहिए।
- इस स्कीम का लाभ कहाँ से ले सकते है?
- अटल पेंशन योजना का उद्देश्य क्या है?
अटल पेंशन योजना क्या है?
इस योजना को केंद्र सरकार के द्वारा साल मई 2015 में पहली बार लाया गया था तभी से आज तक लाखों लोग अटल पेंशन स्कीम से जुड़ चुके है आज भी इस योजना से लाखो लोग जुड़ रहे है मेरे इस आर्टिकल का मकसद है ऐसे लोगों तक जानकारी पहुंचना जो अभी तक इस योजना से वंचित है | परन्तु अब ऐसा नहीं होगा, कोई भी व्यक्ति इस हिंदी पोस्ट को पढ़ने के बाद अटल पेंशन योजना क्या है इसके बारे में पूरी जानकारी ले सकता है | यहाँ हम Atal Pension Yojana (APY) Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करेंगे इसके बारे में भी पूरी जानकारी प्राप्त करेंगे।
ये योजना उनलोगों के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है जो लोग असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले है जैसे रिक्शे वाला, ऑटो ड्राइवर, दुसरो घर मजदूरी करने वाला, ईट भट्टे पर काम करने वाला, इत्यादि | ये सभी लोग योजना के मुख्य हक़दार है | असल में ये एक Pension Scheme है जिसे वर्ष 2015 में भारत में पूरी तरह से लागु किया गया था | यदि कोई व्यक्ति आयकर का भुगतान करता है तो वो इस योजना का लाभ नहीं ले सकता है परन्तु जितने भी ऐसे लोग जो आयकर का भुगतान नहीं करते है वो इस योजना का लाभ ले सकते है |
अटल पेंशन योजना के लाभ
आप में से बहुत सारे ऐसे लोग है जिन्हे अटल पेंशन योजना के बेनिफिट के बारे में जरुर जानकारी होगा | कुछ लोग ऐसे है जिन्हे अटल पेंशन योजना के बेहतरीन योजना के बारे में अभी भी जानकारी नहीं है। तो मैंने निचे योजना के कुछ मुख्य फायदे के बारे में दर्शया है, जो इस योजना में सभी को मिलता है
इस योजना की सबसे बड़ी बात है जब आप योजना से रिटायर हो जाते है उसके बाद हर महीने पेंशन मिलेगी। यदि किसी कारण या आकाशमात मृत्यु हो जाने है पर पेंशन की पूरी रकम घर वालों को मिलती रहेगी| पेंशन योजना के प्रवधान के अनुसार लाभार्थी व्यक्ति के मृत्यु हो जाने पर पेंशन की पैसे लाभार्थी के बीबी और बच्चों मिलाना जारी रहेगा।
जितनी रकम आप जमा करते है उतनी और रकम सरकार की तरफ से जमा किये जाते है| योजना में लाभार्थी का उम्र 60 वर्ष पुरे होने तक ही पैसे जमा करने होते है उसके बाद जीवन भर पेंशन मिलता है।
अटल पेंशन योजना से कोई भी भारतीय जुड़ सकता है परन्तु उसके पास बैंक अकाउंट होने चाहिए। योजना से जुड़ने के लिए कहीं भी जाने के आवश्यकता नहीं है |
व्यक्ति अपने अनुसार स्कीम को छोड़ भी सकता है इस इस्तिथि में व्यक्ति के सभी पैसे व्याज वापस कर दिए जायेंगे। इस योजना में निवेश होने वाली फण्ड की गारंटी खुद सरकार की होती है |
(APY) अटल पेंशन योजना के उद्देश्य
(APY) अटल पेंशन योजना में कोई भी भारतीय निवेश कर सकता है योजना का मुख्य मकसद है असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कामगारों को 60 साल की उम्र हो जाने पर आजीवन कल के लिए हर महीने पेंशन प्रदान करना है | एक प्रकार से योजना के लाभ लेने वाले लोगो को सरकार सामाजिक सुरक्षा प्रदान करती हैं।
क्योंकि आप देखेंगे जितने भी सरकारी कर्मचारी है उन्हें रिटायरमेंट के बाद से सरकार की तरफ से पेंशन मिलते है परन्तु जो भी असंगठित क्षेत्र में काम करता है उन्हें किसी भी प्रकार के पेंशन नहीं मिलता है, जिससे आगे चलकर उन्हें बहुत सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, लेकिन अब अटल पेंशन योजना के माध्यम से जो भी असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कामगार है उन्हें भी 60 वर्ष की उम्र हो जाने पर सरकार की तरफ से पेंशन दी जाएगी।
APY- Atal Pension Yojana 2020-21
अटल पेंशन योजना योग्यता | Eligibility of Atal Pension Scheme
पेंशन योजना के लाभ लेने के लिए हर महीने निश्चित रकम की योगदान इस योजना में जमा करना होगा। उसके बाद जब लाभार्थी का उम्र 60 वर्ष हो पूरा जायेगा , उसके बाद लाभार्थी हर महिने 1000 से 5000 तक के पेंशन सरकार की तरफ से पा सकता है। ये निर्भर करता है आप इस योजना में कितने रकम का योगदान करते है। जैसे मानलीजिए लाभार्थी इस योजना से 18 साल की उम्र में जुड़ता है, तो वह हर महिने 42 रु से 210 रु तक योगदान कर सकता है। यदि लाभार्थी महीने के 42रु योगदान करता है तो 60 वर्ष की उम्र पूरा हो जाने के बाद 1000रु पेंशन के रूप में हर महीने सरकार के द्वारा दिए जायेंगे। कुछ इसी प्रकार से यदि लाभार्थी 18 वर्ष के उम्र में महिने के 84रु योगदान करता है तो उसे 60 वर्ष पुरे होने के बाद हर महीने 2000 पेंशन सरकार के द्वारा दिए जायेंगे। आप निचे लिस्ट देख सकते है.
Atal Pension Scheme Calculator
प्रवेश पर आयु | अंशदान के वर्ष | रू. 1000/-की मासिक पेंशन | रू. 2000/-की मासिक पेंशन | रू. 3000/-की मासिक पेंशन | रू. 4000/-की मासिक पेंशन | रू. 5000/-की मासिक पेंशन |
18 | 42 | 42 | 84 | 126 | 168 | 210 |
19 | 41 | 46 | 92 | 138 | 183 | 228 |
20 | 40 | 50 | 100 | 150 | 198 | 248 |
21 | 39 | 54 | 108 | 162 | 215 | 269 |
22 | 38 | 59 | 117 | 177 | 234 | 292 |
23 | 37 | 64 | 127 | 192 | 254 | 318 |
24 | 36 | 70 | 139 | 208 | 277 | 346 |
25 | 35 | 76 | 151 | 226 | 301 | 376 |
26 | 34 | 82 | 164 | 246 | 327 | 409 |
27 | 33 | 90 | 178 | 268 | 356 | 446 |
28 | 32 | 97 | 194 | 292 | 388 | 485 |
29 | 31 | 106 | 212 | 318 | 423 | 529 |
30 | 30 | 116 | 231 | 347 | 462 | 577 |
31 | 29 | 126 | 252 | 379 | 504 | 630 |
32 | 28 | 138 | 276 | 414 | 551 | 689 |
33 | 27 | 151 | 302 | 453 | 602 | 752 |
34 | 26 | 165 | 330 | 495 | 659 | 824 |
35 | 25 | 181 | 362 | 543 | 722 | 902 |
36 | 24 | 198 | 396 | 594 | 792 | 990 |
37 | 23 | 218 | 436 | 654 | 870 | 1,087 |
38 | 22 | 240 | 480 | 720 | 957 | 1,196 |
39 | 21 | 264 | 528 | 792 | 1,054 | 1,318 |
40 | 20 | 291 | 582 | 873 | 1,164 | 1,454 |
अटल पेंशन योजना योग्यता | Atal Pension Yojana Eligibility
हर एक भारतीय नागरिक योजना से जुड़ सकता है परन्तु उसके पास एक सेविंग अकाउंट और दूसरा आधार कार्ड होने चाहिए। ऐसे नागरिक जो सरकारी कर्मचारी है या टैक्स के भुगतान करते है वो इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं। योजना का लाभ लेने के लिए न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष होने चाहिए। यदि कोई व्यक्ति 40 वर्ष से ज्यादा है तो वह इस योजना का लाभ नहीं ले सकता हैं। सभी डॉक्यूमेंट जैसे आधार कार्ड, सेविंग अकाउंट पासबुक, पैन कार्ड, मोबाइल नंबर, इत्यादि होने ही चाहिए।
आवेदन कैसे करें | अटल पेंशन योजना
अभी तक हम लोगों ने इस स्कीम के बारे में पूरी जानकारी ले लिया है इसके बाद अब बात आती है इस अटल पेंशन योजना से कैसे जुड़ना है | इस स्कीम से आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से जुड़ सकते है |
Atal Pension Yojana Apply Offline
आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपका जिस बैंक में सेविंग अकाउंट है उसमे जाना होगा। बैंक से आपको एक APY Form को लेना होगा।
फॉर्म को अच्छे से फील करने के बाद, उसमे जरुरी डॉक्यूमेंट को अटैच कर बैंक में सबमिट कर देना है। सभी प्रोसेस पूरा होने के बाद आपका APY Account Open हो जायेगा, इसके बाद उसी सेविंग अकाउंट से हर महीने आटोमेटिक पैसे कट जाएगी। यदि आपका अकाउंट स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में है तो आप नेट बैंकिंग की भी सुविधा ले सकते है |
Apply Online Atal Pension Yojana
ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने के लिए सबसे पहले अपने कंप्यूटर या स्मार्टफोन में ब्राउज़र ओपन करेंगे। उसके बाद आपको स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के नेटबैंकिंग में Login करना है। लॉगिन हो जाने के बाद सबसे ऊपर e-Service टैब के अंदर More के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
उसके बाद डैशबोर्ड पर दिख रहे Social Security Scheme पर क्लीक करना है।
उसके बाद Dropdown Menu में से Atal Pension Yojana (APY) को सेलेक्ट करना है ये सब करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म ओपन हो जायेगा, उस फॉर्म को भरने के बाद सबमिट पर क्लिक कर देना है। तो कुछ इस प्रकार से Online Atal Pension Yojana का लाभ ले सकते है।
योजना के मुख्य तथ्य
- इस योजना में कुछ मुख्य जानकारी है जिसके बारे में सभी को जानकारी होना बहुत ही ज्यादा जरुरी है।
- इसमें व्यक्ति को अपने उम्र के 60 वर्ष पुरे होने पैसे को जमा करना होता हैं। आप जितना पैसा जमा करते है उसी के अनुसार आपको पेंशन दिए जायेंगे।
- यदि किसी कारण से व्यक्ति की मौत हो जाती है तो उसके पेंशन के पैसे पत्नी को मिलती हैं। परन्तु किसी कारण से पत्नी की भी मौत हो जाती है तब पेंशन के पैसे नोमनी को मिलते है।
- योजना में पैसे व्यक्ति के सेविंग अकाउंट से हर महीने आटोमेटिक काट लिए जाते है।
- अटल पेंशन योजना को समय से पहले बहार नहीं निकल सकते है योजना को छोड़ना तभी मुमकिन है मानलजिये किसी कारण से लाभार्थी की मौत हो जाती है,
ये सब भी पढ़ें -.
प्रधानमंत्री उदय योजना ऑनलाइन आवेदन 2020 | PM Uday Yojana Online Registration Here
आवेदन करें – बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना (Online Registration 2020)
PMJDY अप्लाई ऑनलाइन – प्रधानमंत्री जन धन योजना लाभ कैसे लें | Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana
अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल
अटल पेंशन योजना के लाभ लेने के लिए आयु कितनी होनी चाहिए।
यदि कोई व्यक्ति इस योजना से जुड़ना चाहता है तो उसकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होने चाहिए।
इस स्कीम का लाभ कहाँ से ले सकते है?
योजना से जुड़ने के लिए अपने नजदीकी पोस्ट पेमेंट बैंक या अन्य बैंक में जाकर योजना के लिए आवेदन कर सकते है।
अटल पेंशन योजना का उद्देश्य क्या है?
अटल पेंशन योजना से असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले जितने भी कामगर है उन्हें सरकार के द्वारा उम्र के 60 वर्ष पुरे होने के बाद हर महीने पेंशन दिए जायेंगे।