Marriage Certificate Madhya Pradesh- क्या आपका शादी हो चूका है, और आप अपनी Marriage Registration करवाना चाहते हैं, तो वह आप बहुत ही आसानी से बिना किसी सरकारी ऑफिस जायें कर सकते हैं, तो चलिए देखते हैं, कैसे हम Mp Marriage Certificate के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं |
मैरिज सर्टिफिकेट बनवाना बहुत ज्यादा जरुरी हैं, यदि आपको Marriage Registration क्यों जरुरी उसके बारे में जानकारी नहीं है, तो उसके लिए हमने इस ब्लॉग पर मैरिज रजिस्ट्रेशन से सम्बंधित पहले भी पोस्ट को शेयर कर चुके हैं, जिसका लिंक निचे दिया गया हैं |
तो यदि आप मध्यप्रदेश से आते हैं और आपका शादी हो चूका हैं, Marriage Registration करवाना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको इस पोस्ट को बहुत ही ध्यान से अंत तक पढ़ना होगा, और इसमे आपको Registration की पूरी प्रक्रिया को बहुत ही सरल तरीकें से बताया गया हैं |
- Mp Online Marriage Registration
- Mp Marriage Registration 2021
- Marriage Certificate Mp | विवाह प्रमाण पत्र
- Mp Marriage Certificate क्यों जरुरी हैं
- महिलाओं के लिए क्यों जरुरी है मैरिज सर्टिफिकेट
- Mp Marriage Registration जरुरी दस्तावेज | Required Document
- Mp Marriage Registration | मध्यप्रदेश विवाह हेतु पंजीकरण
- गवाह की डिटेल भरनी होगी
- सभी जरुरी दस्तावेज को अपलोड करने होंगे
- MP eNagarPalika Citizen App | मोबाइल से आवेदन करें
- FAQs
- क्या मैं मैरिज सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता हूँ?
- मध्यप्रदेश मैरिज रजिस्ट्रेशन ऑफिसियल वेबसाइट
Mp Online Marriage Registration
अपने मैरिज को रजिस्ट्रेशन कराना सबसे के लिए जरुरी हैं, परन्तु अभी भी बहुत सारे ऐसे लोग है, जो इसको ज्यादा जरुरी नहीं समझते है, और Marriage का रजिस्ट्रेशन नहीं करवाते हैं, ऐसे लोगो के लिए सरकार ने नियमों में बदलाव किया है, अब Madhya Pradesh सरकार की तरफ से Marriage Registration की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया है, जिससे कोई भी आम नागरिक बहुत ही सरल तरीकों से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकता हैं |
जब हम Marriage Registration करते हैं, तब हमें मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से Marriage Certificate दिया जाता है, जो की बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है, इस दस्तावेज का इस्तेमाल हमें कई बार पड़ती हैं, इसके अलावा Marriage Certificate शादी होने के मुख्य प्रमाण होता है, जो महिलाओं को शादी के बाद से उनके अधिकार दिलाने में भी मदद करता हैं |
Marriage Certificate: विवाह पंजीकरण कैसे करें 2021
Mp Marriage Registration 2021
स्कीम | मध्यप्रदेश मैरिज सर्टिफिकेट ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन |
उद्देश्य | मैरिज सर्टिफिकेट मुहैया कराना |
मोड़ | ऑनलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | https://www.mpenagarpalika.gov.in |
Marriage Certificate Mp | विवाह प्रमाण पत्र
जैसे की मैंने आपको बताया हैं, Marriage Certificate बहुत ही महत्पूर्ण दस्तावेज है, जिसका इस्तेमाल बहुत ही महत्पूर्ण सरकारी कार्यों में पड़ता हैं, यदि किसी महिला के जीवन में शादी के बाद परिवार की तरह से किसी भी प्रकार का हिंसा या अन्याय हो रहा है तो उसे रोकने के लिए शादी प्रमाण पत्र मुख्य दस्तवेज साबित हो सकता हैं |
कोई भी व्यक्ति अपना Online Marriage Registration करा सकता हैं, चाहें वह किसी भी धर्म का ही क्यों न हों, और देश के सभी राज्यों में मैरिज सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया हैं, परन्तु आज हम Mp Marriage Certificate के बारे में जानने वाले हैं |
Mp Marriage Certificate क्यों जरुरी हैं
तो चलिए हम देखते हैं, क्यों किसी भी व्यक्ति को अपना Vivah Panjikaran करवाना जरुरी हैं, और कोई व्यक्ति अपना Marriage Registration करवाता है तो उसे इससे क्या फायेदा होने वाला हैं | भारत में जितने भी धर्म है, उन सभी में सिर्फ सिख धर्म को छोड़कर बाकि सभी धर्म के लोग अपना Marriage Registration करा सकते हैं, चाहें आप हिन्दू, मुस्लिम या किसी और धर्म के लोग हैं |
यदि आप शादी के बाद किसी बैंक में जॉइंट खता खोलना चाहते है, या स्पाउज वीजा प्राप्त करना चाहते हैं, या प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं, इन सभी कार्यों के लिए आपके पास Marriage Certificate होना अनिवार्य है, और इसके लिए आपको Mp Online Marriage Registration करना ही होगा |
महिलाओं के लिए क्यों जरुरी है मैरिज सर्टिफिकेट
विवाह रजिस्ट्रेशन करना सभी के लिए जरुरी हैं, और मैरिज सर्टिफिकेट होना खास कर महिलाओं के लिए जरुरी हैं, कई बार महिलाओं के विवाहिक जीवन में किसी कारण से समस्या होने लगती हैं, जैसे महिला के परिवार के तरफ से प्रताड़ना करना, दहेज़ हेतु विरोध करना, धोखाधडी, मारपीट और तलाक इन सभी कामों में Marriage Certificate महिला को सुरक्षा प्रदान करता हैं |
अब हम देखते हैं यदि किसी व्यक्ति को Madhya Pradesh Marriage Certificate बनवाना है तो उसके लिए उन्हें क्या करना होगा, और कौन से दस्तावेज की आवश्यकता पड़ेगीं, इसके साथ ही हम Step-by-step Online Mp marriage Certificate Registration के बारे में भी सीखेंगे |
Mp रोजगार पंजीकरण कैसे करें, Online Registration
Mp Marriage Registration जरुरी दस्तावेज | Required Document
विवाह रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, तो उससे पहले आपके पास कुछ जरुरी डॉक्यूमेंट होने जरुरी हैं, क्योकि हमें रजिस्ट्रेशन करते समय इन सभी डॉक्यूमेंट की आवश्यकता पड़ सकती हैं | अगर आप Offline Marriage Certificate Apply करना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको ये सभी जरुरी दस्तावेज लग सकते हैं |
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जाती प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- शादी का फोटो ग्राफ, निमत्रण पत्र, यदि शादी में मंदिर में हुआ है तो पुजारी के द्वारा जारी प्रमाण पत्र
- यदि शादी विदेश में हुआ है या किसी विदेशी महिला से हुआ हैं तो उसके लिए देश की एंबेसी द्वारा जारी ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट की आवश्यकता होगी |
- दो गवाह, और उनके पहचान और निवास प्रमाण पत्र
Mp Marriage Registration | मध्यप्रदेश विवाह हेतु पंजीकरण
हमें विवाह हेतु पंजीकरण करने के लिए सबसे पहले मध्य प्रदेश नगरपालिका के ऑफिसियल वेबसाइट mpenagarpalika.gov.in के मुख्य पेज पर जाना होगा, जहाँ हमें बहुत सारे विकल्प देखने को मिलेंगे, परन्तु आपको हमारे द्वारा बताये स्टेप को फॉलो कारण होंगे |
- सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें
- साईट के मुख्य पेज पर जाने के बाद “शीघ्र संपर्क” सेक्शन में जाने होंगे
- इसके बाद “विवाह पंजीकरण” के टैब पर क्लिक करने होंगे
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जायेगा
- यहाँ आपको आवेदन करने के पूरी प्रक्रिया को बतया गया है, आवेदन करने लिए आपको “लागू करने के लिए यहाँ क्लिक करें” के विकल्प पर क्लिक करना होगा |
- इसके बाद आपके सामने Mp Online Marriage Registration Form ओपन हो जायेगा
इसके बाद अपने शहर का चयन करना होगा, इसके लिए जैसे ही आप अपने शहर के पहले अक्षर को टाइप करेंगे, लिस्ट में आपका शहर के नाम आ जायेगा, उसमे से अपने शहर के चयन करना हैं |
इसके बाद “Continue” के विकल्प पर क्लिक करना हैं |
Application for marriage Registration 2021
- सबसे पहले पंजीकरण के तारीख का चयन करना हैं
- इसके बाद विवाह का तिथि का चयन करना हैं
- इसके बाद अपने वार्ड का चयन करना हैं
- पिन कोड को दर्ज करना हैं
- शादी के प्रकार का चयन करना हैं
- अब आपको अपने विवाह के एड्रेस को दर्ज करना हैं
- विवाह के स्थान का चयन करना हैं
- इसके बाद पुजारी/काजी/पादरी/पठीजी का मोबाइल नंबर मोबाइल नंबर को दर्ज करना है
- अगले स्टेप में जाने के लिए “Go to” टैब में “Groom” के बटन पर क्लिक करना होगा
- इसके बाद आपको वर यानि दुल्हे की डिटेल्स को भरनी होगी, जैसे वर का नाम, वर का माँ का नाम, वर के पिता के नाम इत्यादी
- इसके अलावा वर के आईडी नंबर और उनके माता पिता के मोबाइल नंबर को भी दर्ज करने होंगे |
- सभी डिटेल्स को भरने के बाद अगले स्टेप पर चले जाना है |
- इस स्टेप में आपको बधू के सभी डिटेल को भरने होंगे |
- सबसे वधु के नाम को दर्ज करना होगा
- अब जन्मतिथि को दर्ज करना होगा
- वधु के माता पिता की डिटेल्स को भरने होंगे
- आईडी संख्या को दर्ज करने होंगे
- वधु के स्थाई एड्रेस को दर्ज करने होंगे
- वधु और उसके माता पिता के मोबाइल नंबर को दर्ज करने होंगे
- अब इसके बाद आपको अगले स्टेप में जाना होगा
मध्यप्रदेश वोटर लिस्ट
गवाह की डिटेल भरनी होगी
इस स्टेप में आपको जो भी आपके गवाह है उनके डिटेल्स को भरनी होगी, जैसे गवाह का पूरा नाम, गवाह का पूरा एड्रेस चुकी दो गवाह है. इसलिए आपको दोनों गवाह के डिटेल्स को एक साथ भरने होंग, रहे जिस भी जानकारी को भरेंगे, वो सभी सही होने चाहिए, अन्यथा आपका आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे |
गवाह की पूरी डिटेल्स को भरने के बाद अगले स्टेप में जाना है |
सभी जरुरी दस्तावेज को अपलोड करने होंगे
सभी स्टेप को पूरा करने के बाद अंत में आपको आवेदक की पूरी डिटेल्स को भरनी होगी, जैसे आवेदक का नाम, आवेदक का मोबाइल और ईमेल आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस नंबर, आधार कार्ड का नंबर, पासपोर्ट की डिटेल्स, पैन कार्ड की नंबर इत्यादी |
आवेदक की पूरी डिटेल को देने के बाद अंत में आपको सभी जरुरी डॉक्यूमेंट की PDF File को अपलोड करने होंगे, ध्यान रहे इंगित * किया हुआ फील्ड डॉक्यूमेंट अपलोड करनी जरुरी है
जब आप सभी डॉक्यूमेंट को अपलोड कर देते है, उसके बाद अंत में Checklist For Marriage का आप्शन मिलता है, जिसमे Yes या No के बॉक्स पर चेक करना होगा है, प्रक्रिया को पूरा करने के बाद Submit के बटन पर क्लिक कर अपने आवेदन को सबमिट कर देने हैं |
MP eNagarPalika Citizen App | मोबाइल से आवेदन करें
यदि आप एक मोबाइल यूजर है, और अपने फ़ोन से Madhya Pradesh Marriage Certificate के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो उसक के लिए गूगल प्ले स्टोर पर eNagarPalika नाम से मोबाइल ऐप मौजूद है, जिसको आप डाउनलोड कर सकते हैं, और Mp e-Nagarpalika Portal के सभी सुविधा के लाभ अपने फ़ोन के माध्यम से ले सकते हैं |
ऐप को डाउनलोड करने के लिए अपने एंड्राइड फ़ोन में गूगल प्ले स्टोर को ओपन करना हैं, और eNagarPalika App को सर्च कर डाउनलोड के बटन पर क्लिक कर डाउनलोड कर लेना हैं |
FAQs
-
क्या मैं मैरिज सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता हूँ?
हाँ, e-NagarPalika के ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से हम Mp Marriage सर्टिफिकेट के लिए आवेदन कर सकते हैं |
-
मध्यप्रदेश मैरिज रजिस्ट्रेशन ऑफिसियल वेबसाइट
https://www.mpenagarpalika.gov.in/ के ऑफिसियल वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं |