NISHTHA Scheme (नेशनल फॉर स्कूल एंड टीचर्स होलिस्टिक एडवांसमेंट) | Online Registration Nishtha yojana | शिक्षक प्रशिक्षण योजना क्या है कैसे हम योजाना से ऑनलाइन जुड़ सकते है |
आज हम फिर से एक बहुत ही बढियां योजना के बारे में जानकारी लेकर आ चुके है योजना के बारे में जानना बहुत ही ज्यादा जरुरी है | केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के द्वारा आज से कुछ ही दिनों पहले एक योजना को लांच किया गया है जिसका नाम है निष्ठा योजना | इस योजना के माध्यम से लाखों टीचर्स को ट्रेनिंग (NISHTHA Tearch’s Training Scheme) मुफ्त में दिए जायेंगे |
विषय - सूची
NISHTHA Scheme 2022
हम सभी जानते है भारत में जितने भी सरकारी स्कूल है उनकी स्तिथि कुछ ठीक नहीं चल रही है | आज लोग अपने बच्चों सरकारी स्कूल में न पढाकर प्राइवेट स्कूल में पढ़ना ज्यादा पसंद करते है, इसके बहुत सारे कारण है जैसे सरकारी विद्यालयों का शिक्षा उतना ज्यादा प्रभावशाली न होना, तथा प्राइवेट विद्यालयों के अपेक्षा सरकारी स्कूल में ज्यादा सुविधा भी नहीं होती है |
लेकिन अब सरकार गवर्मेंट विद्यालयों को और भी ज्यादा हाईटेक बनाना चाहती है| इसलिए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के द्वारा निष्ठा योजना (NISHTHA Scheme) लांच किया गया है, इस योजना के माध्यम से सरकार लगभग 42 लाख शिक्षकों को मुफ्त में प्रशिक्षण प्रदान करेगी | NISHTHA (National Initiative for School Heads and Teachers Holistic Advancement) स्कीम के माध्यम से कुछ मुख्य बिन्दुओं पर ज्यादा ध्यान दिया जायेगा |
निष्ठा शिक्षा को कैसे लाभान्वित करेगा
ये भारत की सबसे बड़ी शिक्षक प्रशिक्षण कार्यकर्म है | मानव संसाधन विकास मंत्रालय के द्वारा समग्र शिक्षा के अंतर्गत प्रारम्भिक शिक्षा कक्षा 1से 8 तक के लगभग 42 लाख शिक्षकों की प्रशिक्षण की एक अभूतपूर्व रास्ट्रीय पहल है | निष्ठां योजना कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूल प्रधानाचार्यों, एसएमसी और राज्य/जिला/ब्लॉक/क्लस्टर स्तर के अधिकारीयों को प्रशिक्षण दिए जायेंगे | योजना के अंतर्गत कुछ विशेष बिन्दुओं पर ध्यान दिए जायेंगे जैसे –
- बच्चों के सामाजिक व्यक्तिगत गुणों में सुधार
- स्कूल-आधारित मूल्यांकन
- नई पहल
- स्कूल सुरक्षा
- विभिन्न विषयों की शिक्षा
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
- योगा और स्वास्थ
- यूथ और इको क्लब
- खेल कूद समाग्री
- पुस्तकालय
इस स्कीम में NCERT के साथ भारत के अन्य सभी शिक्षा संस्थाओ के लगभग 120 विषय विशेषग्य सम्मलित होंगे | NISHTHA Scheme के तहत एक ऑनलाइन पोर्टल और मोबाइल एप के माध्यम से इ-समाग्री उपलब्ध कराए जायेंगे |
NISHTHA Yojana Highlights 2022
योजना का नाम | निष्ठां योजना |
वर्ष | 2022 |
उद्देश्य | शिक्षक प्रशिक्षण (Teacher’s Training Program) |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | https://itpd.ncert.gov.in/ |
शिक्षक प्रशिक्षण के उदेश्य
मोदी सरकार के द्वारा अबतक का सबसे बड़ा शिक्षक प्रशिक्षण कार्यकर्म है | निष्ठा योजना की शुरुआत राजधानी दिल्ली में मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक जी के द्वारा किया गया है | इस स्कीम का उदेश्य देश के सभी राज्यों से लगभग 42 लाख शिक्षक को प्रशिक्षण प्रदान करना है.
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बच्चों के बौद्धिक विकास पर मुख्य ध्यान दिया जायेगा, जिससे बच्चे क्लास रूम में किसी भी पाठ्य को के बजाय उसे खुद से सोल्व करें | निष्ठां स्कीम की सबसे अच्छी बात है कोई भी शिक्षक क्लास रूम के साथ-साथ फेसबुक और व्हाट्सएप के माध्यम से भी ट्रेनिंग से जुड़ सकता है |
मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक जी का कहना है, शिक्षक देश की सबसे मजबूत इकाई है क्योकि शिक्षक की कक्षा से ही वैज्ञानिक, राजनेता, अभिनेता, शिक्षक, डॉक्टर निकलते है इसलिए अगर शिक्षक कमजोर है तो देश में विकाश रूक जाएगी | विकास मंत्री ने ये भी कहा अब शिक्षक की ट्रेनिंग बहुत ही कठिन होगी,
कैसे दी जाएगी ट्रेनिंग
योजना के अंतर्गत शिक्षकों को विभिन्न प्रकार की ट्रेनिंग दी जाएगी, परन्तु कुछ खास विषयों पर ज्यादा ध्यान दिए जायेंगे | सरकार ने इस योजना को और भी ज्यादा सक्षम बनाने के लिए NCERT के द्वारा NISHTHA Online Portal और NISHTHA Mobile App को भी लांच किया है |
निष्ठा ऑनलाइन पोर्टल से देश भर के सभी शिक्षक घर से ही जुड़ रहे है | निष्ठा योजना में प्रशिक्षण देने के लिए 120 मास्टर ट्रेनर होंगे, मास्टर ट्रेनर का काम होगा आगे 33,000 शिक्षकों को ट्रेनिंग देना, उसके बाद शिक्षक के माध्यम से प्रिंसपल पर अन्य स्टाफ को ट्रेनिंग लेंगे |
NISHTHA Online Portal
स्कीम से जुडी सभी कंटेंट ऑफिसियल के माध्यम से एक्सेस कर सकते है | ऑफिसियल पोर्टल को एक्सेस करने के लिए ब्राउज़र में itpd.ncert.gov.in/ को सर्च करना है | इसके बाद ऑफिसियल पोर्टल के डैशबोर्ड पर पहुच जायेंगे| पोर्टल को हम हिंदी या इंग्लिश दोनों ही भाषओं में यूज़ कर सकते है |
पोर्टल विजिट करने के बाद मुख्य पृष्ठ पर कोर्स मेटेरिअल, ट्रेनिंग एक्टिविटी, वेबसाइट टुटोरिअल, रिसोर्सेज, इत्यदि मौजूद है, इन सभी के अलावा स्मार्टफ़ोन यूजर के लिए मोबाइल एप भी मौजूद है | एप को किसी भी मोबाइल प्लेटफार्म के लिए डाउनलोड किया जा सकता है |
निष्ठा मोबाइल एप को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले हमें प्ले स्टोर या एप स्टोर के माध्यम से डाउनलोड कर सकते है या ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से भी NISHTHA App को डाउनलोड किया जा सकता है |
Conclusion
उम्मीद है इस हिंदी आर्टिकल को पढ़ने के बाद जो लोग योजना के बारे में शायद नहीं जानते होंगे, उन्हें सभी जानकारी मिल चुकी होगी| यदि आप शिक्षक है तो इस योजना से जुड़ सकत है | योजना के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर विजिट कर सभी इनफार्मेशन ले सकते है |
किसी भी प्रकार के सहायता के लिए ऑफिसियल पोर्टल पर मौजूद “हमसे सम्पर्क करें” लिंक पर क्लिक कर सहायता प्राप्त कर सकते है |
ये भी पढ़ें
प्रधानमंत्री उदय योजना ऑनलाइन आवेदन
(FAQs) अधिकतर पूछे जाने वाले सवाल
क्या हम घर बैठे योजना से जुड़ सकते है?
सरकार ने घर बैठे शिक्षकों के लिए ऑनलाइन पोर्टल और मोबाइल एप को लांच किया है, जिसके माध्यम से शिक्षक घर से ही सभी कंटेंट को एक्सेस कर सकते है |
इसका स्कीम का लक्ष्य क्या है?
स्कीम में देश के सभी राज्यों के लगभग 42 लाख शिक्षकों को जोड़ा जायेगा | इस स्कीम से सभी राज्यों के सरकारी स्कूलों के शिक्षक और प्रमुखों को इससे जोड़ा जायेगा |
निष्ठा योजना का उदेश्य क्या है |
सरकार के द्वारा चलाए गए, NISHTHA स्कीम का उदेश्य है बच्चों के सामाजिक व्यक्तिगत गुणों में सुधार और बौद्धिक विकास पर ध्यान देना |
हमें स्कीम से जुड़ने के लिए कितने पैसे देने होंगे |
निष्ठा स्कीम से कोई भी शिक्षक जुड़ सकता है इसके लिए किसी भी प्रकार के फीस नहीं देने होंगे | यदि कोई आम व्यक्ति है वो भी स्कीम का लाभ ले सकता है |