PMFBY: पीएम फसल बीमा योजना 2022, Fasal Bima Yojana, Crop Insurance

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 2022 | PM Fasal Bima Yojana in Hindi | Pradhan mantri Fasal Bima Yojana Registration | फसल बीमा  योजना के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं | फसल बीमा योजना के लिए कैसे आवेदन करें |

किसानों के लिए सरकार के द्वारा चलाये गए सबसे बड़ी योजना “प्रधानमंत्री फसल बीमा  योजना” के बारे में हम आज जानने वाले है| फसल बीमा  योजना किसानो के लिए एक बरदान की तरह है तो आज इसी योजना के बारे में पूरी जानकारी लेने वाले है | 

हम सभी जानते है भारत एक कृषि प्रधान देश है हमारे यहाँ किसानो की संख्या बहुत ही ज्यादा है अगर आप नहीं जनाते है तो मैं आपको बता दूँ भारत की अर्थव्यवस्था किसानों के ऊपर टिकी हुई है क्योकि हमारे यहाँ Agriculture की बहुत ही बड़ी आबादी है |

प्रधानमंत्री फसल बीमा  योजना भारत के प्रधानमंत्री  नरेद्र मोदी जी के द्वारा 18 फरवरी 2016 को किसानों के हित में लांच किया गया था और आज इस योजना के माध्यम से लाखों किसान लाभ उठा रहे है | हमारे देश की ग्रामीण आबादी सबसे अधिक है और ज्यादातर इलाके में रहने वाले ज्यादातर किसान खेती पर निर्भर है |

यह योजना उन किसानों के लिए बहुत ही ज्यादा फायेदेमंद साबित होगा, जो किसान अपनी खेती  करने के लिए साहूकार से ऋण ले चुके है और साथ ही  प्रकृतिक आपदा से होनी वाली नुकसान से भी  सुरक्षा करेगी |

हर साल हजारों किसान प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान के कारण आत्म हत्या कर लेते है और बहुत सारे गरीब किसान ख़राब फसल होने के कारण कर्ज में डूब जाते है | परन्तु अब ऐसा बिलकुल भी नहीं होगा, क्योकि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के माध्यम से गरीब किसानों को काफी ज्यादा मदद मिलेगी |  

Table of Contents

पीएम फसल बीमा योजना 2022

अगर आप नहीं जानते है तो प्रधानमंत्री फसल बीमा  योजना के लिए आवेदन स्टार्ट हो चुके है और लाखों किसान योजना के लिए आवेदन कर रहे है |  अगर आप एक किसान है और इस योजना का लाभ लेना चाहते है तो आपके पास मौका है योजना का लाभ ले सकते हैं | इस पोस्ट में हम इस योजना के बारे में ही बहुत ही अच्छे से जानेंगे |

आप फसल बीमा  योजना में रजिस्ट्रेशन करा लेते है उसके बाद फसल बोने से लेकर फसल तैयार होने तक अगर किसी भी प्रकार का नुकसान होता है तो उसकी भरपाई सरकार करती है | इस स्कीम में अगर फसल का नुकसान कीड़े लगने से, आग लगने से, बाढ़ आने से या अन्य किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा से होता है तो उसकी भरपाई केंद्र सरकार करती हैं |

सरकार ने इस योजना के तहत कई बदलाव किए है और इस योजना के अंतर्गत लगने वाले आवेदन शुल्क में भी काफी हद तक सरकार खुद मदद करती है | बीमा  देने के काम को और भी ज्यादा तेज कर दिया गया है जिससे किसी भी किसान को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो |

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana Highlights

योजना का नाम प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना 
विभाग कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय 
कब शुरू हुआ 13 जनवरी 2016
उद्देश्य फसल बीमा 
लाभार्थी गरीब किसान 
आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन 
अधिकारिकवेबसाइट https://pmfby.gov.in/

बालिका अनुदान योजना | Online Registration Form

PM Fasal Bima Yojana 2022

तो जैसे की हम सभी जानते है इस योजना को किसानो की हित में लांच किया गया है| जब से स्कीम को लांच किया तब से आज तक इसमे बहुत सारे बदलाव  किये है | अभी अभी एक नया अपडेट निकलकर सामने आ रहा है, PMFBY Scheme के प्रोसेस पहले काफी तेज कर दिया गया है | 

अगर किसी किसान भाई का फसल नुकसान होता है तो उन्हें तुरन्त शिकायत दर्ज करना होगा, शिकायत दर्ज करने के लिए स्थानीय कृषि कार्यालय किसान हेल्पलाइन नंबर  पर दर्ज करना होगा | इसके अलावा आप अपना  शिकायत क्रॉप इंश्योरेंस ऐप के माध्यम से भी दर्ज करा सकत है | 

READ  Airtel “Your name your Caller tune” How to activate | Complete Guide

किसी भी प्रकार के सहायता के लिए निचे ऑफिसियल वेबसाइट का लिंक दिया गया है वहां विजिट करने के बाद आपको सहायता के टैब पर क्लिक करना होगा, उसके बाद आपको सभी जानकारी बहुत ही आसानी से मिल जायेगा |

PMFBY Policy क्या है 

जैसे की हम सभी जानते है इस योजना को सरकार के द्वारा लांच किया है परन्तु योजना को भारत की किसान बीमा  कंपनी AIC चलाती  हैं | योजना के तहत प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसानों के होने वाले नुकसान का जिम्मा सरकार उठाएगी | 

इस स्कीम से जुड़ने के लिए किसान को कही भी जाने के आवश्यकता भी नहीं है हम घर बैठे बताए गये प्रोसेस को फॉलो कर आसानी से स्कीम से जुड़ सकते है | स्कीम से जुड़ने के लिए हमें ऑनलाइन आवेदन कर होगा, आवेदन करते समय हमें अपनी पूरी डॉक्यूमेंट को Submit करना होगा जिसमे बैंक की डिटेल भी देना होगा | 

यदि प्राकृतिक आपदा के कारण किसी भी प्रकार का नुकसान होता है तो सरकार के द्वारा भुगतान की राशी लाभार्थी के बैंक अकाउंट में सीधे ट्रान्सफर कर दिए  जायेंगे | 

स्कीम से किसानों को लाभ देने के लिए केंद्र सरकार ने 8800 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनाई  हैं| PM Fasal Bima Yojana Policy के अनुसार किसानों को खरीफ फसलों के लिए केवल 2% एवं सभी रबी फसलों के लिए 1.5% का प्रीमियम का भुगतान किया जाना है। 

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana 2022

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लिए 16000 करोड़ रुपये का आवंटन किया

हर साल की तरह इस साल भी किसानों को फसल को सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए व बीमा  प्रदान करने के लिए वित्त वर्ष 2021-22 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 16000 करोड़ रुपया आवंटित किये गए है, यदि हम पिछले साल से इस साल को तुलना करे तो बजट में लगभग 305 करोड़ की वृद्धि हुई है |

फसल बीमा  योजना बुआई से लेकर फसल की कटाई तक प्रकृतिक आपदा से होने वाली नुकसान से सुरक्षा प्रदान करती है |

PM Fasal Bima Yojana Summary 2022

Total Farmers97,60,558
Total Application1,98,05,230
Loanee Applications1,21,25,210
Non-Loanee Applications76,80,020
Sum Insured8,10,54,85,75,672
Area Insured1,57,13,197 Hect
Total Insurance Company10
Total Bank Branches, CSC – VLE’s26,761 – 28,399

नोट:- यह डाटा जून 2021 का है, समय के साथ इसमे बदलाव हो सकते है, रियल डाटा देखने के लिए फसल बीमा  योजना के ऑफिसियल के डैशबोर्ड सेक्शन में जाना होगा |

पीएम फसल बीमा योजना ऑनलाइन आवेदन करें (Fasal Bima Yojana Online Application)

तो यहाँ में सीखेंगे कैसे Fasal Bima Yojana Online Apply कर सकते हैं | तो ऑनलाइन आवेदन करने के लिए हमें कुछ प्रोसेस को फॉलो करना होगा, उसके बाद हम बहुत ही आसानी से स्कीम से जुड़ने के लिए आवेदन कर सकेंगे |

हमेशा की तरह इस बार भी हमें ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा | साईट पर विजिट करने के लिए आप गूगल में PMFBY Search कर सकते है या इस लिंक पर क्लिक कर डायरेक्ट योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर पहुच सकते है |

लिंक – https://pmfby.gov.in/

अधिकारी वेबसाइट को आप हिंदी और इंग्लिश के अलावा भी कई सारे दुसरे लैंग्वेज में भी इस्तेमाल कर सकते हिया है 

किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) Kisan Credit Card Apply Online Application

आवेदन करें

]

Pradhan mantri Fasal Bima Yojana

  • जब आप अधिकारिक पोर्टल पर जाते है तो वहां आपको 5 मुख्य टैब दिखेंगे, हम सभी सभी टैब के बारे में एक एक करके जानेंगे |
  • आप स्वयं फसल बीमा  आवेदन करने के लिए सबसे पहले “किसान का आवेदन” टैब पर क्लिक करना हैं |
  • आप्शन “क” पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पॉपअप विंडोज खुल जायेगा, जिसमे आपको दो आप्शन दिए गये होंगे |
  • यदि आप पहली बार इस साईट पर रजिस्टर कर रहे है तो “Guest Farmer” पर क्लिक करें |
  • गेस्ट फॉर्मर पर क्लिक करने के बाद  आपके सामने Kisan Fasal Bima Registration Form ओपन हो जायेगा |
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आपसे पूरी डिटेल मांगी जाएगी जिसे आपको बहुत ही ध्यान से भरना है |
  • फॉर्म को फिल कर लेने के बाद दुबारा से चेक कर लेना है उसके बाद ही “क्रिएट यूजर” पर क्लिक करना हैं |
  • उसके बाद आपको एक Otp प्राप्त होगा जिसको वेरीफाई करने के बाद आपका फॉर्म सबमिट हो जायेगा | 
  • यूजर क्रिएट करने के बाद आपके मोबाइल नंबर पर यूजर की सभी डिटेल आ जाएगी, इसके बाद आप पोर्टल में लॉग इन कर अपना सभी जरुरी डॉक्यूमेंट को अपलोड कर सकते  हैं |
READ  पढ़ई तुंहर दुआर पोर्टल | Padhai Tunhar dwar Portal, Cg School

तो कुछ इस प्रकार से हम अपना ऑनलाइन आवेदन बहुत ही आसानी से कर सकते हैं |

स्कीम से सम्बंधित जरुरी दस्तावेज

  • किसान का फोटोग्राफ 
  • किसान का आईडी प्रूफ जैसे (पैन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी )
  • किसान का एड्रेस प्रूफ 
  • यदि खुद का खेत है तो खता और खेसरा नंबर 
  • यदि किसान किसी दुसरे का खेत किराया पर लिया है या बटाई लिए है तो मालिक के साथ करार की कॉपी 
  • खेत में फसल की बुआई हुयी है इसका साबुत पेश करना होगा, साबुत के तौर पर आप अपने सरपंच या प्रधान से प्रमाणित करा सकते हैं |
  • ऑनलाइन आवेदन करते समय बैंक से संबधित दस्तावेज को देना अनिवार्य है |

उ०प० ग्रामोद्योग रोजगार योजना | कैसे करें आवेदन

बीमा प्रीमियम कैलकुलेटर

  • इसके लिए हमें Pradhan Mantri fasal Biyama Yojana के आधिकारी पोर्टल पर जाना होगा,
  • पोर्टल पर विजिट करने के बाद हमारे सामने कई सारे विकल्प दिखाई देंगे
  • हमें अपना Insurance Premium को Calculate करने के लिए हमें “बीमा प्रीमियम कैलकुलेटर” पर क्लिक करना होगा |
  • क्लिक करने के बाद हमारे सामने एक नया टैब ओपन हो जायेगा जिसमे किसान अपना बीमा की राशी को कैलकुलेट कर सकता है |

परन्तु इसके लिए आपको कुछ जानकारी को भरना होगा, जानकारी को भरने के बाद कैलकुलेट बटन पर क्लिक कर देना है |

पीएम फसल बीमा योजना ध्यान देने योग्य बातें 

  • फसल बीमा योजना हेतु लाभ के लिए ऑफलाइन बैंक में जाकर आवेदन कर सकते है
  • ऑफलाइन फॉर्म को नजदीकी बैंक सखा में जाकर ले सकते है
  • फसल बुआई के 10 दिनों के भित्तर फसल बीमा योजना का फॉर्म भरना अनिवार्य है
  • फसल कटाई के 14 दिनों के अन्दर भी अगर प्राकृतिक आपदा से फसल का नुकसान होता है, तो भी बीमा क्लेम कर सकते है
  •  योजना में बीमा का लाभ तभी दिया जाता है जब फसल का नुकसान किसी प्राकृतिक आपदा से हुई हो 

PMFBY फसलों का कवरेज 

योजना के तहत जिन फसलों को कवरेज किया जाता है, उनके नाम यह है

  • खाद्य फसलें (अनाज, बाजरा और दालों),
  • तिलहन
  • वार्षिक वाणिज्यिक / वार्षिक बागवानी फसलों

(पंजीकरण) किसान सूर्योदय योजना

पीएम फसल बीमा योजना प्रीमियम 

फसल का प्रकार(crop type)खरीफ(Kharif)रबी(Rabi)
अनाज, दलहन और तिलहन सहित खाद्यान्न2%1.5 %
वार्षिक बागवानी और वाणिज्यिक फसलें5%

फसल नुकसान सूचित करें (Notify crop loss)

अपने फसल के लिए यदि अपने बीमा करा रखा है, और किसी प्रकृति आपदा के कारण यदि आपका फसल में नुकसान होता है तो बीमा क्लेम करने के लिए आपको सबसे पहले सूचित करना होगा | सूचित करने के लिए निचे दिए गए किसी भी कांटेक्ट डिटेल पर सूचित कर सकते है |

इन्शुरेंस कंपनी का नाम (Insurance Company Name)टोल फ्री नंबर (Toll-Free Number)
1.एग्रिकल्चर इन्शुरेंस कंपनी1800 116 515
2.बजाज आलियंज इन्शुरेंस कंपनी1800 209 5959
3.भारती एक्सा जनरल इन्शुरेंस कंपनी1800 103 7712
4.चोलामंडलम MS जनरल इन्शुरेंस कंपनी लिमिटेड1800 200 5544
5.फ्युचर जनराली इंडिया इन्शुरेंस कंपनी लिमिटेड1800 266 4141
6.एचडीएफ़सी एर्गों जनरल इन्शुरेंस कंपनी लिमिटेड1800 266 0700
7.आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इन्शुरेंस कंपनी लिमिटेड1800 266 9725
8.इफको टोकियो जनरल इन्शुरेंस कंपनी लिमिटेड1800 103 5490
9.नेशनल इन्शुरेंस कंपनी लिमिटेड1800 200 7710
10.न्यू इंडिया एशुरेंस कंपनी1800 209 1415
11.ओरिएंटल इन्शुरेंस1800 118 485
12.रिलायंस जनरल इन्शुरेंस कंपनी लिमिटेड1800 102 4088 / 1800 300 24088
13.रॉयल सुंदरम जनरल इन्शुरेंस कंपनी लिमिटेड1800 568 9999
14.एसबीआई जनरल इन्शुरेंस1800 123 231015.
15.श्रीराम जनरल इन्शुरेंस कंपनी लिमिटेड1800 3000 0000 / 1800 103 3009
16.टाटा एआईजी जनरल इन्शुरेंस कंपनी लिमिटेड1800 209 3536
17.यूनाइटेड इंडिया इन्शुरेंस कंपनी1800 4253 3333
18.यूनिवर्सल जनरल इन्शुरेंस कंपनी1800 200 5142  

पालिसी की स्तिथि कैसे देखें (Policy Status)

हमें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अधिकारिक वेबसाइट पर अपने Application की Status देखने हेतु सुविधा दी जाती है, इसके लिए हमें बस Receipt Number की आवाश्यतक होगी |

  • सर्वप्रथम अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है
  • साईट के मुख्य डैशबोर्ड पर जाना है
  • साईट के मुख्य डैशबोर्ड पर जाने के बाद “पालिसी की स्तिथि” के विकल्प पर क्लिक करना है
  • अब इसके बाद आपके सामने के नया पेज ओपन हो जायेगा
  • यहाँ आपको रिसीप्ट नंबर को दर्ज करना है
  • इसके बाद कैप्चा कोड को दर्ज करना है
  • चेक स्टेटस के विकल्प पर क्लिक करना है, ऐसा करते है आपके Policy की Status शो हो जाएगी |

शिकायत कैसे दर्ज कराएं (Technical Grievance)

पोर्टल से सम्बंधित किसी भी प्रकार की टेक्निकल सहायता व शिकायत जैसे पोर्टल सही से काम नहीं कर रहा है, या पोर्टल के माध्यम से आवेदन करते समय आपको किसी भी प्रकार की समस्या हो रही है, वैसे सभी टेक्निकल सम्बंधित शिकायत को पोर्टल के माध्यम से ही कर सकते है |

  • टेक्निकल शिकायत को दर्ज करने के लिय ऑफिसियल पोर्टल पर विजिट करें
  • अब पोर्टल के मुख्य पेज पर जायें
  • पोर्टल के मुख्य पेज पर जाने के बाद “तकनिकी शिकायत” के विकल्प पर क्लिक करने होंगे
  • अब आपके सामने छोटा सा फॉर्म ओपन हो जायेगा, अभी देख सकते है
  • शिकायतकर्ता का नाम दर्ज करना है
  • मोबाइल नंबर को दर्ज करना है
  • ईमेल पता को दर्ज करना है
  • जो भी आपका टेक्निकल से सम्बंधित शिकायत है, उसको दर्ज करना है
  • कैप्चा कोड को दर्ज करने के बाद सबमिट कर देना है
READ  Bihar Ration Card List 2020 | बिहार राशन कार्ड सूची यहाँ देखें APL BPL Ration Card 2020

State wise Farmer Details कैसे देखें 

राज्य के अनुसार किसानों की सूचि देखने के लिए हमें अधिकारिक वेबसाइट पर सुविधा दी जाती है, इस प्रकार से State wise Farmer Details  को देख सकते है |

  • किसानों की सूचि देखने के लिए हमें सर्वप्रथम अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा
  • साईट के मुख्य पेज पर जाना है
  • मेनू बार में “रिपोर्ट” के विकल्प पर क्लिक करना है
  • इसके बाद “State Wise Farmer Details” के ऊपर क्लिक करना है
  • अब जिस भी वर्ष की सूचि को देखना चाहते है, उसके ऊपर क्लिक करना है, ऐसा करते है PMFBY State wise Farmer List PDF फॉर्मेट में ओपन हो जायेगा |

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana Dashboard कैसे देखें 

डैशबोर्ड में हम फसल बीमा योजना की पूरी समरी को एक साथ देख सकते है, यदि आप पीएम फसल बीमा योजना में अभी तक कितने किसानों को लाभ मिला है, और कितने किसान किस राज्य से है, उसकी पूरी डिटेल्स को देखना चाहते है, तो उसे भी Dashboard के अन्दर देख सकते है |

  • डैशबोर्ड को देखने के लिए सर्वप्रथम अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है
  • साईट के मुख्य पेज पर जाना है
  • इसके बाद मेनू बार में Dashboard के विकल्प पर क्लिक करना है
  • अब आपके सामने पूरी डैशबोर्ड ओपन होकर आ जाएगी
  • डैशबोर्ड में हम PM Fasab Bima Yojana की पूरी डिटेल जैसे कुल लाभार्थी किसान, स्टेट वाइज किसान की सूचि, श्रेणी वाइज किसान की सूचि इत्यादी को देख सकते है |

विकल्प

तो अगर हमें फसल नुकसान के लिए सूचित करना है या पालिसी की इस्तिथि चेक करना इसके लिए हमें ऑफिसियल पोर्टल पर जाना होगा, उसके बाद आप Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana से सम्बंधित जो भी कुछ  करना चाहते है उस टैब पर क्लिक करना है |

ज्यादा जानकारी के लिए “तकनिकी सहयता ” या हेल्पलाइन टैब पर क्लिक कर किसी भी प्रकार का शिकायत कर सकते है या कोई सुझाव ले सकते है |

सरकार ने हाल ही फसल बीमा हेतु एक मोबाइल एप्लीकेशन को भी लांच किया है इस Fasal Bima App के माध्यम से हम जरुरी जानकारी ले सकते हैं |

PM Fasal Bima Mobile App

यदि आप फ़ोन यूजर है तो योजना का  लाभ लेने हेतु अपने फ़ोन से आवेदन कर सकते है, या फसल बीमा योजना पोर्टल के सभी सर्विसेज का इस्तेमाल अपने फ़ोन में ही कर सकते  है, इसके लिए हमें प्ले स्टोर से Crop Insurance मोबाइल ऐप को डाउनलोड करना है |

  • मोबाइल ऐप को डाउनलोड करने के लिए Google Play store पर विजिट करना है
  • प्ले स्टोर पर जाने के बाद “Crop Insurance” सर्च करना है
  • इसके बाद अपने फ़ोन में डाउनलोड करना है
  • यदि आपने पहले से ही रजिस्टर किया है तो पोर्टल में लॉग इन हो सकते है, और सभी सर्विसेज का इस्तेमाल कर सकते है
  • यदि आप न्यू यूजर है तो रजिस्टर कर सकते है और सभी सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते है

पोर्टल से सम्बंधित प्रश्न पूछे 

यदि आपको पोर्टल में कुछ ऐसा जो समझ में नहीं आ रहा है, या पोर्टल के बारे में कुछ भी पूछना चाहते है तो उसके लिए अधिकारिक ईमेल आईडी दिया गया है, जिसपर मेल कर सकते है, और अपने प्रश्न का जवाब प्राप्त कर सकते है |

ईमेल पता-[email protected]

अंत में 

उम्मीद है आपको फसल बीमा योजना से सम्बंधित सभी जानकारी मिल चुकी होगी, यदि आपका कोई सवाल है तो उसे निचे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते है, केद्र व राज्य सरकार की और भी योजनाओ के बारे में जानने के लिए हमारे ब्लॉग पर जरुरी विजिट करें

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना क्लेम कैसे करें?

फसल नुकसान होने के 72 घंटों के अन्दर बीमा कंपनी या अधिकारी को देनी होती है, इसके लिए टोलफ्री नंबर पर कॉल कर सूचित करना होगा, इसके बाद इन्सुरेंस कंपनी को सूचना मिलते ही 72 घंटें के अन्दर जांच करने के लिए अधिकारी पहुचेंगे, यदि सब कुछ सही है तो आपका क्लेम स्वीकार्य कर लिया जायेगा |

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना फॉर्म कैसे भरें

हम PM Fasal Bima Yojana फॉर्म को दो तरीकों से भर सकते है, पहला है ऑनलाइन उसके लिए हमें https://pmfby.gov.in/ के वेबसाइट पर जाकर भरना होगा | दूसरा है ऑफलाइन इसके लिए हमें नजदीकी बैंक में जाकर भी आवेदन कर सकते है |

फसल नुकसान की जानकारी कैसे देना होगा

अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर टोलफ्री नंबर कॉल कर फसल नुकसान सूचित कर सकते है |

Rating
Hindisupportnet