B.E और B.TECH में क्या अंतर है? | B.E and B.Tech in Hindi

Difference Between B.E and B.Tech – यदि इस सवाल का जवाब आप भी तलास रहे है तो आज आप सही जगह पर आ चुकें है, क्योकि इस पोस्ट के माध्यम से हम जानने वाले है की B.E और B.Tech कोर्स में क्या अंतर है | यदि आप 12वीं की पढाई पूरी कर चुके हैं और आगे की पढाई B.E या B.tech से करना चाहते है तो उससे पहले आपको इन दोनों कोर्स के बारे में पता होना चाहिए | साथ ही आपको ये भी पता होना चाहिए की इन दोनों कोर्स को कैसे कर सकते है और इसके बाद हम फ्यूचर को कैसे उचाईयों तक ले जा सकते है |

B.E और B.TECH में क्या अंतर है | What is the difference between B.E and B.Tech

अभी तक न जाने कितने स्टूडेंट ऐसे है, जो की इस सवाल को लेकर कंफ्यूज रहते है, और इस सवाल का जवाब खोजते रहते है, परन्तु उन्हें सीधा और सही जवाब नहीं मिल पाता है, तो चलिए हम इसके बारे में जानते है |

READ  TDR File: TDR क्या है, ट्रेन टिकट का पैसा रिफंड कैसे पाएं

वैसे देखा जाएँ तो इन दोनों कोर्स B.E और B.Tech में ज्यादा अंतर नहीं है, ऐसा इसलिए है क्योकि दोनों ही इंजीनियरिंग के कोर्स है, यानि इन दोनों कोर्स को करने के बाद आप अलग-अलग फील्ड में इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त कर सकते है |

परन्तु B.E और B.Tech में थोड़ी बहुत Differences है जिसके बारे में हम जानने वाले है इसके बाद आप फैसला कर सकते है आपको कौन से कोर्स करना है |

B.E और B.Tech Full Form

सर्वप्रथम हम B.E  और B.Tech के Full Form के बारे में जान लेते है, इसके बाद हम आगे की जानकारी को बहुत ही सरलता से समझेंगे |

  • B.E Full Form – Bachelor of Engineering
  • B.Tech Full Form – Bachelor of Technology

B.E और B.Tech मुख्य अंतर है

यदि हम दोनों के मुख्य अन्तर की बात करें, ज्यादा कुछ अंतर नहीं है इन दोनों कोर्स को करने के बाद इंजिनियर की डिग्री प्राप्त कर सकते है, बस इन दोनों कोर्स में अभ्यास का अंतर है | यदि हम B.E Course की बात करें तो इसमे आपको फंडामेंटल पर विशेष फोकस दिया जाता है और इसमे थ्योरी ज्यादा पढाया जाता है B.E कोर्स अधिक ज्ञान आधारित कोर्स है |

अगर हम बीटेक की बात करें, तो इसमे फंडामेंटल के साथ Practical पर विशेष फोकस किया जाता है, इसमे अधिक से अधिक प्रैक्टिकल सिखाया जाता है इसलिए बीटेक कौशल-उन्मुख कोर्स है, इसलिए पाठ्क्रम बार-बार अपडेट होता रहता है |

B.E और B.Tech क्या समानताएं है

जैसे की मैंने आपको बताया दोनों में कुछ खास अंतर नहीं है, यदि आप किसी इंस्टिट्यूट से इंजीनियरिंग की डिग्री लेना चाहते है तो तो वे आपको बीटेक की डिग्री ऑफर करते है, वही आप किसी विश्विद्यालय से इंजीनियरिंग की डिग्री लेना चाहते है तो वहां आपको बी.ई  की डिग्री ऑफिसर किये जाते है |

  • दोनों कोर्स को करने में कुल 4 वर्ष का समय लगता है
  • B.E और B.tech में कुल 8 समेस्टर होते है
  • प्रत्येक वर्ष में 2 सेमस्टर होते है इस प्रकार से 4 वर्षों में कुल 8 समेस्टर होते है
  • दोनों ही इंजीनियरिंग की डिग्री है
  • इन दोनों कोर्स को अलग अलग सब्जेक्ट से किया जा सकता है
  • AICTE ने स्पष्ट कर दिया है कि वह दोनों डिग्रियों को अलग नहीं माना जायेगा | और दोनों ही को वह समान मान्यता प्रदान करती है
  • यदि किसी प्रकार के भर्ती में B.E की डिग्री माँगा जाता है, तो उसमे B.Tech वाले उम्मीदवार भी भाग ले सकते है |
  • BBA Course Kya Hai | बीबीए कोर्स कैसे करें
  • (Admission) MCA Course क्या है
READ  IPS Officer कैसे बने? पूरी जानकारी हिंदी में

बीई और बीटेक में एडमिशन हेतु योग्यता

जो स्टूडेंट B.E या B.Tech में एडमिशन लेना चाहते है, उन्हें इसके योग्यता के बारे में जानकारी होनी आवश्यक है इसके बाद वे आसानी से किसी भी इंस्टिट्यूट या यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले सकते है |

12वीं एग्जाम न्यूनतम 60% मार्क्स के साथ पास होने चाहिए, आप किसी भी सब्जेक्ट एग्जाम को क्लियर कर सकते है | बहुत सारे ऐसे इंस्टिट्यूट है जहाँ एडमिशन प्राप्त करने के लिए आपके 12वीं में न्यूनतम 75% मार्क्स होने चाहिए, साथ ही आपको Entrance Exam को क्लियर करना अनिवार्य है |

आपको B.E और B.TECH में एडमिशन लेने के लिए जेईई मेन्स और जेईई एडवांस एंट्रेंस एग्जाम को क्लियर करना होगा, परन्तु ये सभी इंस्टिट्यूट में अनिवार्य नहीं है |

अंतिम शब्द

इन दोनों इंजीनियरिंग कोर्स के बिच क्या अंतर है इसके बारे में उम्मदी है आपको समझ में आ गया होगा | यदि आपको B.E और B.Tech में क्या अंतर है समझ में आ चूका है तो निचे कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया जरुर दें, इसके साथ ही इस पोस्ट को दूसरों के साथ जरुर शेयर करें, जिससे वे इस टॉपिक के बारे में समझ सकें |

यदि कोई सवाल है तो निचे कमेंट के माध्यम से पूछ सकते है, और भी अधिक जानकारी के लिए हमारे इस ब्लॉग पर शिक्षा से सम्बंधित बहुत सारे आर्टिकल पहले से ही उपलब्ध है, जिसे आप पढ़ सकते है |

दोनों कोर्स करने के बाद नौकरी का अवसर किसमे ज्यादा है?

दोनों कोर्स का एक समान दर्जा है, इसलिए यदि आप बीटेक करते है या बीई करते है दोनों में नौकरी की अवसर एक जैसा ही है |

READ  (रजिस्ट्रेशन) PM Jeevan Jyoti Bima Yojana 2021, PMJJBY एप्लीकेशन फॉर्म

बीई कम्पलीट करने में कितना समय लगता है?

इसमे 8 सेमेस्टर होते है, और B.E को कम्पलीट करने में कुल 4 वर्षों का समय लगता है |

B.E कोर्स में कितनी फीस लगाती है?

ये निर्भर करता है आप किस यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना चाहते है, अलग अलग यूनिवर्सिटी में अलग अलग फीस स्ट्रक्चर है |

Rating
Hindisupportnet